UPSC Mains 2024 - Question Papers
Essay Paper
निम्नलिखित खण्ड A और B प्रत्येक से एक विषय चुनकर दो निबन्ध लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 1000-1200 शब्दों में हो :
Write two essays, choosing one topic from each of the following Sections A and B, in about 1000-1200 words each:
(Marks: 125×2=250)
खण्ड A
SECTION A
1. जंगल सभ्यताओं से पहले आते हैं और रेगिस्तान उनके बाद आते हैं।
Forests precede civilizations and deserts follow them.
2. भविष्य के साम्राज्य, मस्तिष्क के साम्राज्य होंगे ।
The empires of the future will be the empires of the mind.
3. प्रसन्नता का कोई मार्ग नहीं है; प्रसन्नता ही मार्ग है।
There is no path to happiness; Happiness is the path.
4. प्रश्न पूछने वाला ही विज्ञान का सच्चा सिपाही है।
The doubter is a true man of science.
खण्ड B
SECTION B
5. सोशल मीडिया युवाओं में ‘छूटने का डर’ पैदा कर रहा है जिसके कारण उनमें अवसाद और अकेलापन बढ़ रहा है ।
Social media is triggering ‘Fear of Missing Out’ amongst the youth, precipitating depression and loneliness.
6. लगभग सभी मनुष्य प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं, लेकिन किसी व्यक्ति के चरित्र के परीक्षण के लिए, उसे शक्ति प्रदान करके देखिए।
Nearly all men can stand adversity, but to test the character, give him power.
7. व्यापक परिणाम वाले सभी विचार हमेशा साधारण ही होते हैं।
All ideas having large consequences are always simple.
8. ग़लत होने की कीमत कुछ न करने की कीमत से कम है।
The cost of being wrong is less than the cost of doing nothing.
GS 1
General Studies (Paper – I)
निर्धारित समय: तीन घंटे
अधिकतम अंक: 250
Time Allowed: Three Hours
Maximum Marks: 250
प्रश्न-पत्र सम्बन्धी विशेष अनुदेश
(कृपया प्रश्नों के उत्तर देने से पूर्व निम्नलिखित प्रत्येक अनुदेश को ध्यानपूर्वक पढ़िए)
इसमें बीस प्रश्न दिए गए हैं जो हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में छपे हैं।
सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
प्रत्येक प्रश्न/भाग के लिए नियत अंक उसके सामने दिए गए हैं।
प्रश्नों के उत्तर उसी प्राधिकृत माध्यम में लिखे जाने चाहिए, जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है, और इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख प्रश्न-सह-उत्तर (क्यू०सी०ए०) पुस्तिका के मुखपृष्ठ पर निर्दिष्ट स्थान पर किया जाना चाहिए। प्राधिकृत माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेंगे।
प्रश्न संख्या 1 से 10 तक का उत्तर 150 शब्दों में तथा प्रश्न संख्या 11 से 20 तक का उत्तर 250 शब्दों में दीजिए।
प्रश्नों में इंगित शब्द-सीमा का ध्यान रखें।
प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में खाली छोड़े गए कोई पृष्ठ अथवा पृष्ठ के भाग को पूर्णतः काट दीजिए।
Question Paper Specific Instructions
(Please read each of the following instructions carefully before attempting questions)
There are TWENTY questions printed both in HINDI and ENGLISH.
All questions are compulsory.
The number of marks carried by a question/part is indicated against it.
Answers must be written in the medium authorized in the Admission Certificate, which must be stated clearly on the cover of this Question-cum-Answer (QCA) Booklet in the space provided. No marks will be given for answers written in a medium other than the authorized one.
Answers to Question Nos. 1 to 10 should be in 150 words, whereas answers to Question Nos. 11 to 20 should be in 250 words.
Keep the word limit indicated in the questions in mind.
Any page or portion of the page left blank in the Question-cum-Answer Booklet must be clearly struck off.
ऋग्वैदिक से उत्तर वैदिक काल तक सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में घटित परिवर्तनों को रेखांकित कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Underline the changes in the field of society and economy from the Rig Vedic to the later Vedic period.
(Answer in 150 words)दक्षिण भारत में कला व साहित्य के विकास में काँची के पल्लवों के योगदान का मूल्यांकन कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Estimate the contribution of Pallavas of Kanchi for the development of art and literature of South India.
(Answer in 150 words)वे कौन-सी घटनाएँ थीं जिनके कारण भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ? इसके परिणामों को स्पष्ट कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
What were the events that led to the Quit India Movement? Point out its results.
(Answer in 150 words)समुद्री सतह के तापमान में वृद्धि क्या है? यह उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के निर्माण को कैसे प्रभावित करता है?
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
What is sea surface temperature rise? How does it affect the formation of tropical cyclones?
(Answer in 150 words)छोटे शहरों की तुलना में बड़े शहर अधिक प्रवासियों को क्यों आकर्षित करते हैं? विकासशील देशों की स्थितियों के आलोक में इसकी विवेचना कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Why do large cities tend to attract more migrants than smaller towns? Discuss in the light of conditions in developing countries.
(Answer in 150 words)‘बादल फटने’ की परिघटना क्या है? व्याख्या कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
What is the phenomenon of ‘cloudbursts’? Explain.
(Answer in 150 words)‘जनसांख्यिकीय शीत (डेमोग्राफिक विन्टर)’ की अवधारणा क्या है? क्या यह दुनिया ऐसी स्थिति की ओर अग्रसर है? विस्तार से बताइए।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
What is the concept of a ‘demographic winter’? Is the world moving towards such a situation? Elaborate.
(Answer in 150 words)लैंगिक समानता, लैंगिक निष्पक्षता एवं महिला सशक्तिकरण के बीच अंतर को स्पष्ट कीजिए। कार्यक्रम की परिकल्पना और कार्यान्वयन में लैंगिक सरोकारों को ध्यान में रखना क्यों महत्त्वपूर्ण है?
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Distinguish between gender equality, gender equity, and women’s empowerment. Why is it important to take gender concerns into account in programme design and implementation?
(Answer in 150 words)समान सामाजिक-आर्थिक पक्ष वाली जातियों के बीच अंतरजातीय विवाह कुछ हद तक बढ़े हैं, किन्तु अंतरधार्मिक विवाहों के बारे में यह कम सच है। विवेचना कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Intercaste marriages between castes which have socio-economic parity have increased, to some extent, but this is less true of interreligious marriages. Discuss.
(Answer in 150 words)विकास के सामाजिक-आर्थिक मुद्दों से निपटने में सरकार, गैर-सरकारी संगठनों एवं निजी क्षेत्रों के बीच किस प्रकार का सहयोग सर्वाधिक उपयोगी होगा?
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
In dealing with socio-economic issues of development, what kind of collaboration between government, NGOs, and private sector would be most productive?
(Answer in 150 words)“महान चोल शासक अब मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनकी कला व वास्तुकला के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के कारण अभी भी उन्हें बहुत गर्व से याद किया जाता है।” टिप्पणी कीजिए।
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
“Though the great Cholas are no more, yet their name is still remembered with great pride because of their highest achievements in the domain of art and architecture.” Comment.
(Answer in 250 words)यह कहना कहाँ तक उचित है कि प्रथम विश्व युद्ध मूलतः शक्ति-संतुलन को बनाए रखने के लिए लड़ा गया था?
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
How far is it correct to say that the First World War was fought essentially for the preservation of balance of power?
(Answer in 250 words)भारत में हस्तशिल्प और कुटीर उद्योगों के ह्रास के लिए इंग्लैंड की औद्योगिक क्रांति कहाँ तक उत्तरदायी थी?
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
How far was the Industrial Revolution in England responsible for the decline of handicrafts and cottage industries in India?
(Answer in 250 words)गंगा घाटी की भूजल क्षमता में गंभीर गिरावट आ रही है। यह भारत की खाद्य सुरक्षा को कैसे प्रभावित कर सकती है?
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
The groundwater potential of the Gangetic valley is on a serious decline. How may it affect the food security of India?
(Answer in 250 words)ऑरोरा ऑस्ट्रेलिस और ऑरोरा बोरेलिस क्या हैं? ये कैसे उत्प्रेरित होते हैं?
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
What are aurora australis and aurora borealis? How are these triggered?
(Answer in 250 words)ट्विस्टर क्या है? मेक्सिको की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में अधिकतर ट्विस्टर क्यों देखे जाते हैं?
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
What is a twister? Why are the majority of twisters observed in areas around the Gulf of Mexico?
(Answer in 250 words)क्षेत्रीय असमानता क्या है? यह विविधता से किस प्रकार भिन्न है? भारत में क्षेत्रीय असमानता का मुद्दा कितना गंभीर है?
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
What is regional disparity? How does it differ from diversity? How serious is the issue of regional disparity in India?
(Answer in 250 words)समानता और सामाजिक न्याय की व्यापक नीतियों के बावजूद, अभी तक वंचित वर्गों को संविधान द्वारा परिकल्पित सकारात्मक कार्रवाई का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। टिप्पणी कीजिए।
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
Despite comprehensive policies for equity and social justice, underprivileged sections are not yet getting the full benefits of affirmative action envisaged by the Constitution. Comment.
(Answer in 250 words)वैश्वीकरण ने विभिन्न वर्गों की कुशल, युवा एवं अविवाहित महिलाओं द्वारा शहरी प्रवास में वृद्धि की है। इस प्रवृत्ति ने उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता एवं परिवार के साथ संबंधों पर क्या प्रभाव डाला है?
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
Globalization has increased urban migration by skilled, young, unmarried women from various classes. How has this trend impacted upon their personal freedom and relationship with family?
(Answer in 250 words)“इस अभिमत का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए कि भारत की सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक-आर्थिक सीमांतताओं के बीच एक गहरा सहसंबंध है।”
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
Critically analyze the proposition that there is a high correlation between India’s cultural diversities and socio-economic marginalities.
(Answer in 250 words)
GS 2
सामान्य अध्ययन (प्रश्न-पत्र II)
GENERAL STUDIES (Paper II)
निर्धारित समय: तीन घण्टे
अधिकतम अंक: 250
Time Allowed: Three Hours
Maximum Marks: 250
प्रश्न-पत्र सम्बन्धी विशेष अनुदेश
उत्तर देने के पूर्व निम्नलिखित निर्देशों को कृपया सावधानीपूर्वक पढ़ें:
इसमें बीस प्रश्न दिए गए हैं जो हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों में छपे हैं।
सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
प्रत्येक प्रश्न/भाग के लिए नियत अंक उसके सामने दिए गए हैं।
उत्तर उसी प्राधिकृत माध्यम में लिखे जाने चाहिए, जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है, और इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख प्रश्न-सह-उत्तर (क्यू.सी.ए.) पुस्तिका के मुखपृष्ठ पर निर्दिष्ट स्थान पर किया जाना चाहिए।
प्राधिकृत माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेंगे।
प्रश्न संख्या 1 से 10 तक का उत्तर 150 शब्दों में तथा प्रश्न संख्या 11 से 20 तक का उत्तर 250 शब्दों में दें।
प्रश्नों में इंगित शब्द-सीमा का ध्यान रखें।
प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में खाली छोड़े गए कोई पृष्ठ अथवा पृष्ठ के भाग को पूर्णतः काट दें।
QUESTION PAPER SPECIFIC INSTRUCTIONS
Please read each of the following instructions carefully before attempting questions:
There are TWENTY questions printed both in HINDI and in ENGLISH.
All questions are compulsory.
The number of marks carried by a question/part is indicated against it.
Answers must be written in the medium authorized in the Admission Certificate, which must be stated clearly on the cover of this Question-cum-Answer (QCA) Booklet in the space provided.
No marks will be given for answers written in a medium other than the authorized one.
Answers to Question Nos. 1 to 10 should be in 150 words, whereas answers to Question Nos. 11 to 20 should be in 250 words.
Word limit in questions should be adhered to.
Any page or portion of the page left blank in the Question-cum-Answer Booklet must be clearly struck off.
- विभिन्न समितियों द्वारा सुझाये गये, एवं “एक राष्ट्र-एक चुनाव” के विशिष्ट संदर्भ में, चुनाव सुधारों की आवश्यकता का परीक्षण करें।
(उत्तर 150 शब्दों में लिखिए)
Examine the need for electoral reforms as suggested by various committees, with particular reference to the “one nation-one election” principle.
(Answer in 150 words) [Marks: 10] - लोक अदालत तथा मध्यस्थता अधिकरण की व्याख्या कीजिए तथा उनमें अंतर स्पष्ट कीजिए। क्या ये दीवानी तथा आपराधिक दोनों प्रकार के मामलों पर विचार करते हैं? (उत्तर 150 शब्दों में लिखिए)
Explain and distinguish between Lok Adalats and Arbitration Tribunals. Do they entertain both civil as well as criminal cases? (Answer in 150 words) [Marks: 10] - “कैबिनेट प्रणाली के विकास के परिणामस्वरूप व्यावहारिक रूप से संसदीय सर्वोच्चता हाशिए पर चली गई है।” स्पष्ट कीजिए।(उत्तर 150 शब्दों में लिखिए)
“The growth of the cabinet system has practically resulted in the marginalization of parliamentary supremacy.” Elucidate.(Answer in 150 words) [Marks: 10] - “नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का कर्तव्य केवल व्यय की वैधता सुनिश्चित करना ही नहीं बल्कि उसका औचित्य भी सुनिश्चित करना है।” टिप्पणी कीजिए।(उत्तर 150 शब्दों में लिखिए)
“The duty of the Comptroller and Auditor General is not merely to ensure the legality of expenditure but also its propriety.” Comment.(Answer in 150 words) [Marks: 10] - स्थानीय स्तर पर सुशासन प्रदान करने में स्थानीय निकायों की भूमिका का विश्लेषण कीजिए और ग्रामीण स्थानीय निकायों को शहरी स्थानीय निकायों में विलय करने के फायदे और नुकसान को स्पष्ट कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में लिखिए)
Analyze the role of local bodies in providing good governance at the local level, and highlight the pros and cons of merging rural local bodies with urban local bodies.
(Answer in 150 words) [Marks: 10] - कतिपय अत्यावश्यक सार्वजनिक मुद्दों से संबंधित होने के कारण, सार्वजनिक चैरिटेबल ट्रस्टों में भारत के विकास को अधिक समावेशी बनाने का सामर्थ्य है। टिप्पणी कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में लिखिए)
Public charitable trusts have the potential to make India’s development more inclusive as they relate to certain vital public issues. Comment.
(Answer in 150 words) [Marks: 10] - निर्धनता और कुपोषण एक विषाक्त चक्र का निर्माण करते हैं जो मानव पूंजी निर्माण पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। इस चक्र को तोड़ने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं?
(उत्तर 150 शब्दों में लिखिए)
Poverty and malnutrition create a vicious cycle, adversely affecting human capital formation. What steps can be taken to break the cycle?
(Answer in 150 words) [Marks: 10] - प्रजातांत्रिक शासन का सिद्धांत यह अनिवार्य करता है कि लोक सेवकों की सत्यनिष्ठा और प्रतिबद्धता के प्रति लोक धारणा पूर्णतः सकारात्मक बनी रहे। विवेचना कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में लिखिए)
The Doctrine of Democratic Governance makes it necessary that the public perception of the integrity and commitment of civil servants remains absolutely positive. Discuss.
(Answer in 150 words) [Marks: 10] - पश्चिम भारत को, चीन की आपूर्ति श्रृंखला पर निर्भरता कम करने के लिए एक विकल्प के रूप में और चीन के राजनीतिक और आर्थिक प्रभुत्व का मुकाबला करने के लिए एक रणनीतिक सहयोगी के रूप में बढ़ावा दे रहा है। उदाहरणों के साथ इस कथन की व्याख्या कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में लिखिए)
“The West is fostering India as an alternative to reduce dependence on China’s supply chain and as a strategic ally to counter China’s political and economic dominance.” Explain this statement with examples.
(Answer in 150 words) [Marks: 10] - मध्य एशियाई गणराज्यों (C.A.R.s) के साथ भारत के विकसित होते राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक संबंधों का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए, तथा क्षेत्रीय और वैश्विक भूराजनीति में उनके बढ़ते महत्त्व पर प्रकाश डालिए।
(उत्तर 150 शब्दों में लिखिए)
Critically analyze India’s evolving diplomatic, economic, and strategic relations with the Central Asian Republics (C.A.R.s), highlighting their increasing significance in regional and global geopolitics.
(Answer in 150 words) [Marks: 10] - अभी हाल में पारित तथा लागू किए गए, लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के लक्ष्य तथा उद्देश्य क्या हैं? क्या विश्वविद्यालय/राज्य शिक्षा परिषद की परीक्षाएं भी इस अधिनियम के अंतर्गत आती हैं?
(उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
What are the aims and objectives of the recently passed and enforced, The Public Examination (Prevention of Unfair Means) Act, 2024? Do University/State Education Board examinations also come under this Act?
(Answer in 250 words) [Marks: 15] - निजता का अधिकार, प्राण तथा दैहिक स्वतंत्रता के आंतरिक भाग के रूप में, संविधान के अनुच्छेद 21 के अन्तर्गत स्वाभाविक रूप से संरक्षित है। व्याख्या कीजिए। इस संदर्भ में एक गर्भस्थ शिशु के पितृत्व को सिद्ध करने के लिए एन.ए. से संबंधित परीक्षण विधि की चर्चा कीजिए।
(उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
Right to privacy is intrinsic to life and personal liberty and is inherently protected under Article 21 of the constitution. Explain. In this reference, discuss the law relating to DNA testing of a child in the womb to establish its paternity.
(Answer in 250 words) [Marks: 15] - केन्द्र सरकार ने केन्द्र-राज्य संबंधों के क्षेत्र में हाल ही में क्या बदलाव किए हैं? संघवाद को मजबूत करने के लिए तथा केन्द्र और राज्यों के बीच विश्वास पैदा करने के लिए उपाय सुझाइए।
(उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
What changes has the Union Government recently introduced in the domain of Centre-State relations? Suggest measures to be adopted to build trust between the Centre and the States and for strengthening federalism.
(Answer in 250 words) [Marks: 15] - भारत में जनहित याचिकाओं के बढ़ने के कारण स्पष्ट कीजिए। इसके परिणामस्वरूप, क्या भारत का उच्चतम न्यायालय दुनिया की सबसे शक्तिशाली न्यायपालिका के रूप में उभरा है?
(उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
Explain the reasons for the growth of public interest litigation in India. As a result of it, has the Indian Supreme Court emerged as the world’s most powerful judiciary?
(Answer in 250 words) [Marks: 15] - भारत की एक धर्मनिरपेक्ष राज्य के रूप में विवेचना कीजिए और अमेरिकी संविधान के धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों के साथ तुलना कीजिए।
(उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
Discuss India as a secular state and compare it with the secular principles of the US constitution.
(Answer in 250 words) [Marks: 15] - नागरिक अधिकार पत्र एक ऐतिहासिक पहल है – नागरिक केंद्रित प्रशासन को सुनिश्चित करने के लिए, किन्तु इसे अभी भी अपनी पूर्ण क्षमता तक पहुंचना बाकी है। इसके वादे की प्राप्ति में बाधा डालने वाले कारकों की पहचान कीजिए और उन्हें दूर करने के उपाय सुझाइए।
(उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
The Citizens’ Charter has been a landmark initiative in ensuring citizen-centric administration, but it is yet to reach its full potential. Identify the factors hindering the realization of its promise and suggest measures to overcome them.
(Answer in 250 words) [Marks: 15] - लोक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में राज्य को उस व्यवस्था के बाजारीकरण के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए व्यापक भूमिका निभानी चाहिए। कुछ ऐसे उपाय सुझाइए जिनके माध्यम से राज्य लोक स्वास्थ्य देखभाल की पहुंच का विस्तार तृणमूल स्तर तक कर सके।
(उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
In a crucial domain like the public healthcare system, the Indian State should play a vital role to contain the adverse impact of marketization of the system. Suggest some measures through which the State can enhance the reach of public healthcare at the grassroots level.
(Answer in 250 words) [Marks: 15] - ई-गवर्नेन्स सेवा प्रदायगी की प्रक्रियामें डिजिटल प्रौद्योगिकी का नैतिक कार्यों में अनुप्रयोग ही नहीं है। इसमें पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित करने के लिए विविध प्रकार की अंतरक्रियाएं भी हैं। इस संदर्भ में ई-गवर्नेन्स के ‘इंटरैक्टिव सर्विस मॉडल’ का मूल्यांकन कीजिए।
(उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
E-governance is not just about the routine application of digital technology in service delivery processes. It is as much about multifarious interactions for ensuring transparency and accountability. In this context, evaluate the role of the ‘Interactive Service Model’ of e-governance.
(Answer in 250 words) [Marks: 15] - ‘आतंकवाद वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है।’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस खतरे को संबोधित करने और कम करने में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद निरोधी समिति (CTC) और इससे संबंधित निकायों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिए।
(उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
“Terrorism has become a significant threat to global peace and security.” Evaluate the effectiveness of the United Nations Security Council’s Counter Terrorism Committee (CTC) and its associated bodies in addressing and mitigating this threat at the international level.
(Answer in 250 words) [Marks: 15] - वैश्विक व्यापार और ऊर्जा प्रवाह पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत के लिए मालदीव के भू-राजनीतिक महत्त्व पर चर्चा कीजिए। आगे यह भी चर्चा करें कि यह संबंध भारत की समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को कैसे प्रभावित करता है?
(उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
Discuss the geopolitical and geostrategic importance of Maldives for India with a focus on global trade and energy flows. Further, discuss how this relationship affects India’s maritime security and regional stability amidst international competition.
(Answer in 250 words) [Marks: 15]
GS 3
1. भारत में सुधारों के उपरान्त की अवधि में, सामाजिक सेवाओं पर सार्वजनिक व्यय के स्वरूप एवं प्रवृत्तिका परीक्षण कीजिए। किस सीमा तक यह समावेशी संवृद्धि के उद्देश्यको प्राप्त करने के अनुरूप है?
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Examine the pattern and trend of public expenditure on social services in the post-reforms period in India. To what extent has this been in consonance with achieving the objective of inclusive growth?
(Answer in 150 words) 10
2. भारत में निरंतर उच्च खाद्य मुद्रास्फीति के कारण क्या हैं? इस प्रकार की मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में आर०बी०आई० की मौद्रिक नीति की प्रभावशीलता पर टिप्पणी कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
What are the causes of persistent high food inflation in India? Comment on the effectiveness of the monetary policy of the RBI to control this type of inflation.
(Answer in 150 words) 10
3. देश के कुछ भागों में भूमि सुधारों के सफल कार्यान्वयन के लिए उत्तरदायी कारक क्या थे? स्पष्ट कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
What were the factors responsible for the successful implementation of land reforms in some parts of the country? Elaborate.
(Answer in 150 words) 10
4. भारत में स्वास्थ्य एवं पोषण की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए मोटे अनाजों की भूमिका को समझाइए।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Explain the role of millets in ensuring health and nutritional security in India.
(Answer in 150 words) 10
5. जीवन सामग्रियों के संदर्भ में बौद्धिक संपदा अधिकारों का वर्तमान विश्व परिदृश्य क्या है? यद्यपि भारत पेटेंट दाखिल करने के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर है, फिर भी केवल कुछ का ही व्यवसायीकरण किया गया है। इस कम व्यवसायीकरण के कारणों को स्पष्ट कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
What is the present world scenario of intellectual property rights with respect to life materials? Although India is second in the world to file patents, still only a few have been commercialized. Explain the reasons behind this less commercialization.
(Answer in 150 words) 10
6. राजमार्गों पर इलेक्ट्रॉनिक पथ कर संग्रह करने के लिए कौन-सी प्रौद्योगिकी अपनाई जा रही है? उसके क्या-क्या लाभ और सीमाएँ हैं? वे कौन से परिवर्तन प्रस्तावित हैं जो इस प्रक्रिया को निर्बाध बना देंगे? क्या यह परिवर्तन कोई संभावित खतरे लेकर आएगा?
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
What is the technology being employed for electronic toll collection on highways? What are its advantages and limitations? What are the proposed changes that will make this process seamless? Would this transition carry any potential hazards?
(Answer in 150 words) 10
7. भारत में नदी के जल का औद्योगिक प्रदूषण एक महत्त्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दा है। इस समस्या से निपटने के लिए विभिन्न शमन उपायों और इस संबंध में सरकारी पहल की भी चर्चा कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Industrial pollution of river water is a significant environmental issue in India. Discuss the various mitigation measures to deal with this problem and also the government’s initiatives in this regard.
(Answer in 150 words) 10
8. भारत में प्रमुख परियोजनाओं के लिए पर्यावरणीय प्रभाव आकलन (ई० आई० ए०) परिणामों को प्रभावित करने में पर्यावरणीय गैर-सरकारी संगठन और कार्यकर्ता क्या भूमिका निभाते हैं? सभी महत्त्वपूर्ण विवरणों सहित चार उदाहरण दीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
What role do environmental NGOs and activists play in influencing Environmental Impact Assessment (EIA) outcomes for major projects in India? Cite four examples with all important details.
(Answer in 150 words) 10
9. समझाइए कि नाको-आतंकवाद सम्पूर्ण देश में किस प्रकार एक गंभीर खतरे के रूप में उभरकर आया है? नाको-आतंकवाद से निपटने के लिए समुचित उपायों पर सुझाव दीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Explain how narco-terrorism has emerged as a serious threat across the country. Suggest suitable measures to counter narco-terrorism.
(Answer in 150 words) 10
10. डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 के संदर्भ तथा प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Describe the context and salient features of the Digital Personal Data Protection Act, 2023.
(Answer in 150 words) 10
11. भारत में श्रम बाजार सुधारों के संदर्भ में, चार ‘श्रम संहिताओं’ के गुण व दोषों की विवेचना कीजिए। इस संबंध में अभी तक क्या प्रगति हुई है?
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
Discuss the merits and demerits of the four ‘Labour Codes’ in the context of labour market reforms in India. What has been the progress so far in this regard?
(Answer in 250 words) 10
12. भारत में क्षेत्रीय वायु कनेक्टिविटी के विस्तार की क्या आवश्यकता है? इस संदर्भ में, सरकार की ‘उड़ान’ योजना तथा इसकी उपलब्धियों की चर्चा कीजिए।
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
What is the need for expanding regional air connectivity in India? In this context, discuss the government’s UDAN Scheme and its achievements.
(Answer in 250 words) 10
13. हाल के दिनों में भारतीय सिंचाई प्रणाली के सामने क्या प्रमुख चुनौतियाँ हैं? कुशल सिंचाई प्रबंधन के लिए सरकार द्वारा अपनाए गए उपायों को बताइए।
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
What are the major challenges faced by the Indian irrigation system in recent times? State the measures taken by the government for efficient irrigation management.
(Answer in 250 words) 10
14. भारत में कृषि कीमतों के स्थिरीकरण के लिए सुरक्षित भंडार (बफर स्टॉक) के महत्व को स्पष्ट कीजिए। बफर स्टॉक के भंडारण से जुड़ी चुनौतियाँ क्या हैं? विवेचना कीजिए।
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
Elucidate the importance of buffer stocks for stabilizing agricultural prices in India. What are the challenges associated with the storage of buffer stock? Discuss.
(Answer in 250 words) 10
15. विश्व को स्वच्छ एवं सुरक्षित मीठे पानी की अत्यधिक कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस संकट का समाधान करने के लिए कौन-सी वैकल्पिक तकनीकें हैं? ऐसी किन्हीं तीन तकनीकों के मुख्य गुणों और दोषों का उल्लेख करते हुए संक्षेप में चर्चा कीजिए।
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
The world is facing an acute shortage of clean and safe freshwater. What are the alternative technologies that can solve this crisis? Briefly discuss any three such technologies citing their key merits and demerits.
(Answer in 250 words) 10
16. क्षुद्रग्रह क्या हैं? इनसे जीवन के विलुप्त होने का खतरा कितना वास्तविक है? ऐसे विध्वंस को रोकने के लिए क्या रणनीतियाँ विकसित की गई हैं?
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
What are asteroids? How real is the threat of them causing the extinction of life? What strategies have been developed to prevent such a catastrophe?
(Answer in 250 words) 10
17. आपदा प्रतिरोध क्या है? इसे कैसे निर्धारित किया जाता है? एक प्रतिरोध ढाँचे के विभिन्न तत्त्वों का वर्णन कीजिए। आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए सेंडाई ढाँचे (2015-2030) के वैश्विक लक्ष्यों का भी उल्लेख कीजिए।
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
What is disaster resilience? How is it determined? Describe the various elements of a resilience framework. Also, mention the global targets of the Sendai Framework for Disaster Risk Reduction (2015-2030).
(Answer in 250 words) 10
18. शहरी क्षेत्रों में बाढ़ एक उभरती हुई जलवायु-प्रेरित आपदा है। इस आपदा के कारणों की चर्चा कीजिए। पिछले दो दशकों में भारत में आयी ऐसी दो प्रमुख बाढ़ों की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। भारत की उन नीतियों और ढाँचों का वर्णन कीजिए जिनका उद्देश्य ऐसी बाढ़ों से निपटना है।
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
Flooding in urban areas is an emerging climate-induced disaster. Discuss the causes of this disaster. Mention the features of two such major floods in the last two decades in India. Describe the policies and frameworks in India that aim at tackling such floods.
(Answer in 250 words) 10
19. तटीय पारिस्थितिकी तंत्रों के महत्व का उल्लेख कीजिए। भारत में इन पारिस्थितिकी तंत्रों को होने वाले खतरों की चर्चा कीजिए और इनकी रक्षा के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का विवरण दीजिए।
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
Mention the importance of coastal ecosystems. Discuss the threats to these ecosystems in India and describe the schemes launched by the government for their protection.
(Answer in 250 words) 10
20. ध्रुवीय विज्ञान में भारत की प्रमुख पहलों की चर्चा कीजिए। ध्रुवीय क्षेत्र की चुनौतियों का सामना करने के लिए भारत द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख कीजिए।
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
Discuss India’s major initiatives in polar science. Mention the steps taken by India to meet the challenges of the polar region.
(Answer in 250 words) 10
- विभिन्न समितियों द्वारा सुझाये गये, एवं “एक राष्ट्र-एक चुनाव” के विशिष्ट संदर्भ में, चुनाव सुधारों की आवश्यकता का परीक्षण करें।
(उत्तर 150 शब्दों में लिखिए)
Examine the need for electoral reforms as suggested by various committees, with particular reference to the “one nation-one election” principle.
(Answer in 150 words) [Marks: 10] - लोक अदालत तथा मध्यस्थता अधिकरण की व्याख्या कीजिए तथा उनमें अंतर स्पष्ट कीजिए। क्या ये दीवानी तथा आपराधिक दोनों प्रकार के मामलों पर विचार करते हैं? (उत्तर 150 शब्दों में लिखिए)
Explain and distinguish between Lok Adalats and Arbitration Tribunals. Do they entertain both civil as well as criminal cases? (Answer in 150 words) [Marks: 10] - “कैबिनेट प्रणाली के विकास के परिणामस्वरूप व्यावहारिक रूप से संसदीय सर्वोच्चता हाशिए पर चली गई है।” स्पष्ट कीजिए।(उत्तर 150 शब्दों में लिखिए)
“The growth of the cabinet system has practically resulted in the marginalization of parliamentary supremacy.” Elucidate.(Answer in 150 words) [Marks: 10] - “नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का कर्तव्य केवल व्यय की वैधता सुनिश्चित करना ही नहीं बल्कि उसका औचित्य भी सुनिश्चित करना है।” टिप्पणी कीजिए।(उत्तर 150 शब्दों में लिखिए)
“The duty of the Comptroller and Auditor General is not merely to ensure the legality of expenditure but also its propriety.” Comment.(Answer in 150 words) [Marks: 10] - स्थानीय स्तर पर सुशासन प्रदान करने में स्थानीय निकायों की भूमिका का विश्लेषण कीजिए और ग्रामीण स्थानीय निकायों को शहरी स्थानीय निकायों में विलय करने के फायदे और नुकसान को स्पष्ट कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में लिखिए)
Analyze the role of local bodies in providing good governance at the local level, and highlight the pros and cons of merging rural local bodies with urban local bodies.
(Answer in 150 words) [Marks: 10] - कतिपय अत्यावश्यक सार्वजनिक मुद्दों से संबंधित होने के कारण, सार्वजनिक चैरिटेबल ट्रस्टों में भारत के विकास को अधिक समावेशी बनाने का सामर्थ्य है। टिप्पणी कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में लिखिए)
Public charitable trusts have the potential to make India’s development more inclusive as they relate to certain vital public issues. Comment.
(Answer in 150 words) [Marks: 10] - निर्धनता और कुपोषण एक विषाक्त चक्र का निर्माण करते हैं जो मानव पूंजी निर्माण पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। इस चक्र को तोड़ने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं?
(उत्तर 150 शब्दों में लिखिए)
Poverty and malnutrition create a vicious cycle, adversely affecting human capital formation. What steps can be taken to break the cycle?
(Answer in 150 words) [Marks: 10] - प्रजातांत्रिक शासन का सिद्धांत यह अनिवार्य करता है कि लोक सेवकों की सत्यनिष्ठा और प्रतिबद्धता के प्रति लोक धारणा पूर्णतः सकारात्मक बनी रहे। विवेचना कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में लिखिए)
The Doctrine of Democratic Governance makes it necessary that the public perception of the integrity and commitment of civil servants remains absolutely positive. Discuss.
(Answer in 150 words) [Marks: 10] - पश्चिम भारत को, चीन की आपूर्ति श्रृंखला पर निर्भरता कम करने के लिए एक विकल्प के रूप में और चीन के राजनीतिक और आर्थिक प्रभुत्व का मुकाबला करने के लिए एक रणनीतिक सहयोगी के रूप में बढ़ावा दे रहा है। उदाहरणों के साथ इस कथन की व्याख्या कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में लिखिए)
“The West is fostering India as an alternative to reduce dependence on China’s supply chain and as a strategic ally to counter China’s political and economic dominance.” Explain this statement with examples.
(Answer in 150 words) [Marks: 10] - मध्य एशियाई गणराज्यों (C.A.R.s) के साथ भारत के विकसित होते राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक संबंधों का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए, तथा क्षेत्रीय और वैश्विक भूराजनीति में उनके बढ़ते महत्त्व पर प्रकाश डालिए।
(उत्तर 150 शब्दों में लिखिए)
Critically analyze India’s evolving diplomatic, economic, and strategic relations with the Central Asian Republics (C.A.R.s), highlighting their increasing significance in regional and global geopolitics.
(Answer in 150 words) [Marks: 10] - अभी हाल में पारित तथा लागू किए गए, लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के लक्ष्य तथा उद्देश्य क्या हैं? क्या विश्वविद्यालय/राज्य शिक्षा परिषद की परीक्षाएं भी इस अधिनियम के अंतर्गत आती हैं?
(उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
What are the aims and objectives of the recently passed and enforced, The Public Examination (Prevention of Unfair Means) Act, 2024? Do University/State Education Board examinations also come under this Act?
(Answer in 250 words) [Marks: 15] - निजता का अधिकार, प्राण तथा दैहिक स्वतंत्रता के आंतरिक भाग के रूप में, संविधान के अनुच्छेद 21 के अन्तर्गत स्वाभाविक रूप से संरक्षित है। व्याख्या कीजिए। इस संदर्भ में एक गर्भस्थ शिशु के पितृत्व को सिद्ध करने के लिए एन.ए. से संबंधित परीक्षण विधि की चर्चा कीजिए।
(उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
Right to privacy is intrinsic to life and personal liberty and is inherently protected under Article 21 of the constitution. Explain. In this reference, discuss the law relating to DNA testing of a child in the womb to establish its paternity.
(Answer in 250 words) [Marks: 15] - केन्द्र सरकार ने केन्द्र-राज्य संबंधों के क्षेत्र में हाल ही में क्या बदलाव किए हैं? संघवाद को मजबूत करने के लिए तथा केन्द्र और राज्यों के बीच विश्वास पैदा करने के लिए उपाय सुझाइए।
(उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
What changes has the Union Government recently introduced in the domain of Centre-State relations? Suggest measures to be adopted to build trust between the Centre and the States and for strengthening federalism.
(Answer in 250 words) [Marks: 15] - भारत में जनहित याचिकाओं के बढ़ने के कारण स्पष्ट कीजिए। इसके परिणामस्वरूप, क्या भारत का उच्चतम न्यायालय दुनिया की सबसे शक्तिशाली न्यायपालिका के रूप में उभरा है?
(उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
Explain the reasons for the growth of public interest litigation in India. As a result of it, has the Indian Supreme Court emerged as the world’s most powerful judiciary?
(Answer in 250 words) [Marks: 15] - भारत की एक धर्मनिरपेक्ष राज्य के रूप में विवेचना कीजिए और अमेरिकी संविधान के धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों के साथ तुलना कीजिए।
(उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
Discuss India as a secular state and compare it with the secular principles of the US constitution.
(Answer in 250 words) [Marks: 15] - नागरिक अधिकार पत्र एक ऐतिहासिक पहल है – नागरिक केंद्रित प्रशासन को सुनिश्चित करने के लिए, किन्तु इसे अभी भी अपनी पूर्ण क्षमता तक पहुंचना बाकी है। इसके वादे की प्राप्ति में बाधा डालने वाले कारकों की पहचान कीजिए और उन्हें दूर करने के उपाय सुझाइए।
(उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
The Citizens’ Charter has been a landmark initiative in ensuring citizen-centric administration, but it is yet to reach its full potential. Identify the factors hindering the realization of its promise and suggest measures to overcome them.
(Answer in 250 words) [Marks: 15] - लोक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में राज्य को उस व्यवस्था के बाजारीकरण के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए व्यापक भूमिका निभानी चाहिए। कुछ ऐसे उपाय सुझाइए जिनके माध्यम से राज्य लोक स्वास्थ्य देखभाल की पहुंच का विस्तार तृणमूल स्तर तक कर सके।
(उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
In a crucial domain like the public healthcare system, the Indian State should play a vital role to contain the adverse impact of marketization of the system. Suggest some measures through which the State can enhance the reach of public healthcare at the grassroots level.
(Answer in 250 words) [Marks: 15] - ई-गवर्नेन्स सेवा प्रदायगी की प्रक्रियामें डिजिटल प्रौद्योगिकी का नैतिक कार्यों में अनुप्रयोग ही नहीं है। इसमें पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित करने के लिए विविध प्रकार की अंतरक्रियाएं भी हैं। इस संदर्भ में ई-गवर्नेन्स के ‘इंटरैक्टिव सर्विस मॉडल’ का मूल्यांकन कीजिए।
(उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
E-governance is not just about the routine application of digital technology in service delivery processes. It is as much about multifarious interactions for ensuring transparency and accountability. In this context, evaluate the role of the ‘Interactive Service Model’ of e-governance.
(Answer in 250 words) [Marks: 15] - ‘आतंकवाद वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है।’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस खतरे को संबोधित करने और कम करने में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद निरोधी समिति (CTC) और इससे संबंधित निकायों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिए।
(उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
“Terrorism has become a significant threat to global peace and security.” Evaluate the effectiveness of the United Nations Security Council’s Counter Terrorism Committee (CTC) and its associated bodies in addressing and mitigating this threat at the international level.
(Answer in 250 words) [Marks: 15] - वैश्विक व्यापार और ऊर्जा प्रवाह पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत के लिए मालदीव के भू-राजनीतिक महत्त्व पर चर्चा कीजिए। आगे यह भी चर्चा करें कि यह संबंध भारत की समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को कैसे प्रभावित करता है?
(उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
Discuss the geopolitical and geostrategic importance of Maldives for India with a focus on global trade and energy flows. Further, discuss how this relationship affects India’s maritime security and regional stability amidst international competition.
(Answer in 250 words) [Marks: 15]
GS 4 Ethics
प्रश्न-पत्र सम्बन्धी विशेष अनुदेश / Specific Instructions for the Question Paper
कृपया प्रश्नों के उत्तर देने से पूर्व निम्नलिखित प्रत्येक अनुदेश को ध्यानपूर्वक पढ़ें:
इसमें बारह प्रश्न हैं, जो दो खण्डों में विभाजित हैं तथा हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों में छपे हुए हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
प्रश्न के लिए नियत अंक उसके सामने दिए गए हैं।
उत्तर उसी माध्यम में लिखे जाने चाहिए जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है, और इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख प्रश्न-सह-उत्तर (क्यू.सी.ए.) पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर निर्दिष्ट स्थान पर किया जाना चाहिए।
अन्य किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेंगे।
प्रश्नों में दी गई शब्द सीमा का पालन करें।
प्रश्न-सह-उत्तर (क्यू.सी.ए.) पुस्तिका में कोई भी खाली छोड़ा गया पृष्ठ या पृष्ठ का भाग पूर्णतः काट दिया जाए।
खण्ड A / SECTION A
1. (a) प्रशासनिक तर्कसंगत निर्णय लेने के लिए इनपुट के एक विश्वसनीय स्रोत के रूप में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का अनुप्रयोग एक बहस का मुद्दा है। नैतिक दृष्टिकोण से इस कथन का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
(उत्तर: 150 शब्दों में)
The application of Artificial Intelligence as a dependable source of input for administrative rational decision-making is a debatable issue. Critically examine the statement from the ethical point of view.
(Answer in 150 words)
(10 Marks)
(b) “नैतिकता में कई प्रमुख आयाम शामिल हैं जो व्यक्तियों और संगठनों को नैतिक रूप से ज़िम्मेदार व्यवहार की दिशा में मार्गदर्शन करने में महत्त्वपूर्ण हैं।” मानवीय कार्यों को प्रभावित करने वाले नैतिकता के प्रमुख आयामों की व्याख्या कीजिए। चर्चा कीजिए कि ये आयाम पेशेवर संदर्भ में नैतिक निर्णय लेने को कैसे आकार देते हैं।
(उत्तर: 150 शब्दों में)
“Ethics encompasses several key dimensions that are crucial in guiding individuals and organizations towards morally responsible behavior.” Explain the key dimensions of ethics that influence human actions. Discuss how these dimensions shape ethical decision-making in the professional context.
(Answer in 150 words)
(10 Marks)
2. (a) “शांति के बारे में केवल बात करना ही पर्याप्त नहीं है, इस पर विश्वास करना चाहिए; और केवल विश्वास करना ही पर्याप्त नहीं है, इस पर कार्य करना चाहिए।” वर्तमान संदर्भ में, विकसित देशों के प्रमुख हथियार उद्योग, दुनिया भर में अपने स्वार्थ के लिए कई युद्धों की निरंतरता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं। आज के अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में निरंतर चल रहे संघर्षों को रोकने के लिए शक्तिशाली राष्ट्रों के नैतिक विचार क्या हैं?
(उत्तर: 150 शब्दों में)
“It is not enough to talk about peace, one must believe in it; and it is not enough to believe in it, one must act upon it.” In the present context, the major weapon industries of developed nations are adversely influencing the continuation of a number of wars for their own self-interest, all around the world. What are the ethical considerations of powerful nations in today’s international arena to stop the continuation of ongoing conflicts?
(Answer in 150 words)
(10 Marks)
(b) ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन विकास के नाम पर मानव के लालच का परिणाम है जो इस बात की ओर संकेत करता है कि मानव सहित सभी जीवों का विलुप्त होना पृथ्वी पर जीवन की समाप्ति की ओर अग्रसर है। जीवन की रक्षा के लिए और समाज तथा पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए आप इसे कैसे समाप्त करेंगे?
(उत्तर: 150 शब्दों में)
Global warming and climate change are the outcomes of human greed in the name of development, indicating the direction in which extinction of organisms including human beings is heading towards loss of life on Earth. How do you put an end to this to protect life and bring equilibrium between society and the environment?
(Answer in 150 words)
(10 Marks)
महान विचारकों के तीन उद्धरण नीचे दिए गए हैं। वर्तमान संदर्भ में, प्रत्येक उद्धरण आपको क्या संप्रेषित करता है?
3. (a) “दूसरों से जो भी अच्छा है, उसे सीखो, लेकिन उसे अपने अन्दर लाओ, और अपने तरीके से उसे आत्मसात करो, दूसरों जैसा मत बनो।” – स्वामी विवेकानंद
(उत्तर: 150 शब्दों में)
“Learn everything that is good from others, but bring it in, and in your own way absorb it; do not become others.” – Swami Vivekananda
(Answer in 150 words)
(10 Marks)
(b) “शक्ति के अभाव में विश्वास का कोई लाभ नहीं है। किसी भी महान कार्य को पूरा करने के लिए विश्वास और शक्ति दोनों आवश्यक हैं।” – सरदार पटेल
(उत्तर: 150 शब्दों में)
“Faith is of no avail in the absence of strength. Faith and strength, both are essential to accomplish any great work.” – Sardar Patel
(Answer in 150 words)
(10 Marks)
(c) “कानून के अनुसार, यदि मनुष्य दूसरों के अधिकारों का उल्लंघन करता है तो वह दोषी है। नैतिकता के अनुसार, यदि वह केवल ऐसा करने के बारे में सोचता है तो वह दोषी है।” – इमैनुएल कांट
(उत्तर: 150 शब्दों में)
“In law, a man is guilty when he violates the rights of others. In ethics, he is guilty if he only thinks of doing so.” – Immanuel Kant
(Answer in 150 words)
(10 Marks)
4. (a) “न्यायपूर्ण और अन्यायपूर्ण की अवधारणा प्रासंगिक है। एक साल पहले जो न्यायपूर्ण था, आज के संदर्भ में वह अन्यायपूर्ण हो सकता है। न्याय-हत्या को रोकने के लिए बदलते संदर्भ पर लगातार नज़र रखी जानी चाहिए।” उपर्युक्त कथन का समुचित उदाहरणों सहित परीक्षण कीजिए।
(उत्तर: 150 शब्दों में)
“The concept of Just and Unjust is contextual. What was just a year back, may turn out to be unjust in today’s context. Changing context should be constantly under scrutiny to prevent miscarriage of justice.” Examine the above statement with suitable examples.
(Answer in 150 words)
(10 Marks)
(b) “मामले के सार को नज़रअंदाज़ करके रूप के प्रति अविवेकी आसक्ति का परिणाम अन्याय होता है। एक समझदार सिविल सेवक वह है जो ऐसी शाब्दिकता को नज़रअंदाज़ करता है और सच्चे इरादे से काम करता है।” उपर्युक्त कथन का समुचित उदाहरणों सहित परीक्षण कीजिए।
(उत्तर: 150 शब्दों में)
“Mindless addiction to Form, ignoring the Substance of the matter, results in rendering of injustice. A perceptive civil servant is one who ignores such literalness and carries out true intent.” Examine the above statement with suitable illustrations.
(Answer in 150 words)
(10 Marks)
5. (a) ‘आचार संहिता’ और ‘नैतिक संहिता’ लोक प्रशासन में मार्गदर्शन के स्रोत हैं। आचार संहिता पहले से ही क्रियान्वित है जबकि नैतिक संहिता अभी तक लागू होना बाकी है। शासन में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक उपयुक्त आदर्श नैतिक संहिता का सुझाव दीजिए।
(उत्तर: 150 शब्दों में)
“The ‘Code of Conduct’ and ‘Code of Ethics’ are the sources of guidance in public administration. There is a code of conduct already in operation, whereas a code of ethics is not yet put in place. Suggest a suitable model for code of ethics to maintain integrity, probity, and transparency in governance.”
(Answer in 150 words)
(10 Marks)
(b) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की आत्मा भारतीय संस्कृति और लोकाचार पर आधारित न्याय, समानता और निष्पक्षता है। वर्तमान न्यायिक प्रणाली में दंड के सिद्धांत से न्याय की ओर बड़े बदलाव के आलोक में इस पर चर्चा कीजिए।
(उत्तर: 150 शब्दों में)
“The soul of the new law, Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS), is Justice, Equality, and Impartiality based on Indian culture and ethos. Discuss this in light of the major shift from a doctrine of punishment to justice in the present judicial system.”
(Answer in 150 words)
(10 Marks)
6. (a) “भारतीय संस्कृति और मूल्य प्रणाली में लैंगिक अस्मिता के बावजूद समान अवसर प्रदान किए गए हैं। पिछले कुछ वर्षों से सार्वजनिक सेवाओं में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।” लोक सेवकों के सामने आने वाली लैंगिक विशिष्ट चुनौतियों का परीक्षण कीजिए और अपने कर्तव्यों के निर्वहन में उनकी दक्षता बढ़ाने और ईमानदारी के उच्च मानक को बनाए रखने के लिए उपयुक्त उपाय सुझाइए।
(उत्तर: 150 शब्दों में)
“In Indian culture and value system, an equal opportunity has been provided irrespective of gender identity. The number of women in public service has been steadily increasing over the years.” Examine the gender-specific challenges faced by female public servants and suggest suitable measures to increase their efficiency in discharging their duties and maintaining high standards of probity.
(Answer in 150 words)
(10 Marks)
(b) मिशन कर्मयोगी का लक्ष्य नागरिकों की सेवा करने की कुशलता सुनिश्चित करना और बदले में खुद का विकास करने के लिए आचरण और व्यवहार का एक बहुत ही उच्च मानक बनाए रखना है। यह योजना कैसे सिविल सेवकों को उत्पादक दक्षता बढ़ाने और जमीनी स्तर पर सेवाएँ प्रदान करने में सशक्त बनाएगी?
(उत्तर: 150 शब्दों में)
“Mission Karmayogi is aiming for maintaining a very high standard of conduct and behaviour to ensure efficiency for serving citizens and in turn developing oneself. How will this scheme empower the civil servants in enhancing productive efficiency and delivering services at the grassroots level?”
(Answer in 150 words)
(10 Marks)
खण्ड B / SECTION B
7. (a) एबीसी इनकॉर्पोरेटेड नाम की एक तकनीकी कंपनी, जो तीसरी दुनिया में स्थित है और संसार की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। आप इस कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और बहुसंख्यक शेयरधारक हैं। तेजी से हो रहे तकनीकी सुधारों ने पर्यावरणीय पदचिह्न के बारे में चिंता बढ़ाई है। कंपनी के ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 48% की वृद्धि हुई है। इस मामले में उत्पन्न चुनौतियों पर आपकी तत्काल प्रतिक्रिया क्या है?
(उत्तर: 250 शब्दों में)
“ABC Incorporated, a technological company located in the Third World, is the second-largest company globally. You are the Chief Executive Officer and majority shareholder of the company. Technological improvements have raised concerns regarding the company’s environmental footprint, with a 48% increase in greenhouse gas emissions. What is your immediate response to the challenges posed?”
(Answer in 250 words)
(20 Marks)
(b) उपर्युक्त मामले में शामिल नैतिक मुद्दों पर चर्चा कीजिए।
(उत्तर: 250 शब्दों में)
“Discuss the ethical issues involved in the above case.”
(Answer in 250 words)
(20 Marks)
(c) आपकी कंपनी को तकनीकी दिग्गजों द्वारा दंडित किए जाने के लिए चिह्नित किया गया है। इसकी आवश्यकता को समझाने के लिए आप क्या तार्किक और नैतिक तर्क देंगे?
(उत्तर: 250 शब्दों में)
“Your company has been identified to be penalized by technological giants. What logical and ethical arguments will you put forth to explain its necessity?”
(Answer in 250 words)
(20 Marks)
(d) एक विवेकशील व्यक्ति होने के नाते, आप AI नवाचार और पर्यावरणीय पदचिह्न के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए क्या उपाय अपनाएँगे?
(उत्तर: 250 शब्दों में)
“As a conscientious individual, what measures would you adopt to maintain balance between AI innovation and environmental footprint?”
(Answer in 250 words)
(20 Marks)
8. (a) रमण एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्हें हाल ही में एक राज्य के डीजी के रूप में नियुक्त किया गया है। राज्य में बेरोजगारी और युवाओं के आतंकी संगठनों द्वारा भर्ती के संदर्भ में उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए रमण के पास क्या विकल्प उपलब्ध हैं?
(उत्तर: 250 शब्दों में)
“Raman, a senior IPS officer, has recently been appointed as the D.G. of a state. In the context of the rising unemployment and the recruitment of youth by terrorist organizations in the state, what options are available to Raman to tackle the situation?”
(Answer in 250 words)
(20 Marks)
(b) मौजूदा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्या उपाय सुझाएंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आतंकी संगठन राज्य में घुसपैठ न कर सकें?
(उत्तर: 250 शब्दों में)
“What measures would you suggest for strengthening the existing system to ensure that terrorist groups do not succeed in penetrating the state?”
(Answer in 250 words)
(20 Marks)
(c) खुफिया जानकारी एकत्र करने की प्रणाली को बढ़ाने के लिए पुलिस बल के लिए आप क्या कार्ययोजना सुझाएंगे?
(उत्तर: 250 शब्दों में)
“What action plan would you advise for enhancing the intelligence-gathering mechanism of the police force?”
(Answer in 250 words)
(20 Marks)
9. (a) रोहित एक विशेष ऑपरेशन के एसपी हैं, जिनके जिले में नक्सली गतिविधियाँ चल रही हैं। तलाशी अभियान के दौरान, आदिवासी महिलाओं द्वारा घेराव किया जाता है। इस स्थिति से निपटने के लिए रोहित के पास कौन-से विकल्प हैं?
(उत्तर: 250 शब्दों में)
“Rohit is the SP (Special Operations) in a district affected by Naxalite activities. During a search operation, the team is surrounded by tribal women. What are the options available to Rohit to handle this situation?”
(Answer in 250 words)
(20 Marks)
(b) रोहित को किन नैतिक दुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है?
(उत्तर: 250 शब्दों में)
“What ethical dilemmas is Rohit facing?”
(Answer in 250 words)
(20 Marks)
(c) आपके अनुसार रोहित के लिए कौन-सा विकल्प अपनाना अधिक उपयुक्त होगा और क्यों?
(उत्तर: 250 शब्दों में)
“Which of the options do you think would be more appropriate for Rohit to adopt and why?”
(Answer in 250 words)
(20 Marks)
(d) महिला प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस द्वारा क्या अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाए जाने चाहिए?
(उत्तर: 250 शब्दों में)
“What extra precautionary measures should be taken by the police in dealing with women protesters?”
(Answer in 250 words)
(20 Marks)
10. (a) स्नेहा एक वरिष्ठ प्रबंधक हैं जो एक बड़े प्रतिष्ठित अस्पताल श्रृंखला के लिए काम करती हैं। वह एक नए सुपर स्पेशियलिटी सेंटर की प्रभारी हैं। अस्पताल में उपकरणों की खरीद के लिए उनके भाई द्वारा निविदा भेजी गई है। स्नेहा को क्या करना चाहिए?
(उत्तर: 250 शब्दों में)
“Sneha is a Senior Manager working for a big reputed hospital chain. She is in charge of a new super-specialty center, and her brother has submitted a tender for the procurement of equipment. What should Sneha do?”
(Answer in 250 words)
(20 Marks)
(b) वह जो करना चाहती हैं उसे कैसे उचित सिद्ध करेंगी?
(उत्तर: 250 शब्दों में)
“How will Sneha justify what she chooses to do?”
(Answer in 250 words)
(20 Marks)
(c) इस मामले में, चिकित्सा नैतिकता व्यक्तिगत हितों से कैसे जुड़ी है?
(उत्तर: 250 शब्दों में)
“In this case, how is medical ethics compromised with vested personal interests?”
(Answer in 250 words)
(20 Marks)
11. (a) इस वर्ष असाधारण रूप से भीषण गर्मी के कारण, जिले को पानी की घोर कमी का सामना करना पड़ रहा है। जिला कलेक्टर के लिए उपलब्ध सभी विकल्पों पर चर्चा कीजिए।
(उत्तर: 250 शब्दों में)
“This year, due to extreme heat, the district is facing severe water shortages. Discuss all the options available to the District Collector to address the situation.”
(Answer in 250 words)
(20 Marks)
(b) हितधारकों के परस्पर अनुकूल हितों को ध्यान में रखते हुए कौन-सी उचित कार्रवाइयाँ की जा सकती हैं?
(उत्तर: 250 शब्दों में)
“What suitable actions can be taken considering the mutually compatible interests of the stakeholders?”
(Answer in 250 words)
(20 Marks)
(c) जिला कलेक्टर के लिए संभावित प्रशासनिक और नैतिक दुविधाएँ क्या हैं?
(उत्तर: 250 शब्दों में)
“What are the potential administrative and ethical dilemmas for the District Collector?”
(Answer in 250 words)
(20 Marks)
12. (a) डॉ. श्रीनिवासन एक वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं जो एक प्रतिष्ठित जैव प्रौद्योगिकी कंपनी में काम कर रहे हैं। उनकी टीम एक नई दवा पर काम कर रही है, लेकिन कुछ सदस्य परीक्षण में शॉर्टकट अपनाने का सुझाव दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में डॉ. श्रीनिवासन को क्या करना चाहिए?
(उत्तर: 250 शब्दों में)
“Dr. Srinivasan is a senior scientist working at a reputed biotechnology company. His team is working on a new drug, but some members are suggesting shortcuts in trials. What should Dr. Srinivasan do in such a situation?”
(Answer in 250 words)
(20 Marks)
(b) इसमें शामिल नैतिक प्रश्नों के प्रकाश में अपने विकल्पों और परिणामों का परीक्षण कीजिए।
(उत्तर: 250 शब्दों में)
“Examine the options and consequences in light of the ethical questions involved.”
(Answer in 250 words)
(20 Marks)
(c) ऐसे परिदृश्य में, डेटा नैतिकता और औषधि नैतिकता किस प्रकार मानवता को बचा सकती हैं?
(उत्तर: 250 शब्दों में)
“In such a scenario, how can data ethics and drug ethics save humanity at large?”
(Answer in 250 words)
(20 Marks)